Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

20 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा नंदादेवी मेला


अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के आयोजन के लिए नंदा देवी मंदिर एवं गीता भवन समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मेले की तैयारी में विगत वर्ष के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल एवं कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट और मंदिर की आंतरिक व्यवस्था हेतु अनूप शाह, शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल, मन्दिर कमेटी के समस्त सदस्य और मेले से जुड़े हुए अल्मोड़ा नगर के समस्त रंग कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों जो कि विगत कई वर्षों से इस मेले को सुव्यवस्थित करने में अपना योगदान देते आए हैं उनकी एक बैठक आगामी 5 अगस्त से पूर्व आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला नंदा देवी परिसर में ही नहीं अपितु पूरे नगर में आयोजित कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बैठक में नंदा देवी मंदिर समिति के कोर कमेटी के अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मन्दिर पुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement