गोमती घाटी में सड़क किनारे पेड़ बन रहे खतरा
बागेश्वर गरुड़ । ब्लॉक प्रभारी देवभूमि जनसेवा संस्था ने बताया गया कि लगातार हो रहे बारिश के चलते हो रहे भू संखलन के साथ हो रहे भू कटाव के कारण समस्त गोमती घाटी के सड़क किनारे के कुछ चीड़ के पेडों को कटवाया जाना नितांत आवश्यक है ।
गरुड़ विकासखंड अंतर्गत गोमती घाटी क्षेत्र में थापलीधार (मैगड़ी स्टे्ट) तथा नृसिंह मंदिर के बीच कन्धार-रौल्याना-मजकोट मोटरमार्ग में विगत् दिनों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ था, जिस कारण सड़क के किनारे दो चीड़ के पेड़ों की जड़ों से मिट्टी खाली हो चुकी है। वे दोनों पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। जिनसे वाहनों को बहुत खतरा बना हुआ है। चूंकि यह मोटरमार्ग गोमती घाटी का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से राजकीय इंटर कालेज मैगडी स्टे्ट में अध्ययन करने वाले बच्चे पैदल आते जाते हैं। प्रतिदिन वाहन आवागमन करते हैं।
उन्होंने माँग की हैं कि भविष्य में किसी के साथ कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हो, इसलिए सम्बन्धित विभाग संज्ञान लेते हुए इन दोनों पेड़ों को तुरंत हटाने की कार्यवाही करें।
