August 29, 2026

बागेश्वर में चट्टान से पत्थर गिरने से 1 की मौत

बागेश्वर । तहसीलदार कपकोट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अवगत कराया गया है,कि दिनांक 22.07.2023 की सायं श्री दयाल चंद्र पाठक पुत्र उर्वरादत्त पाठक ग्राम बड़ेत कुर्मिलीइजर, क्षेत्र शामा तहसील कपकोट की चट्टान से पत्थर गिरने के कारण सिर पर चोट लगने से मृत्यु हो गयी है। सम्बन्धित की पी एम रिपोर्ट प्राप्त होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही गतिमान है।