Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

लोहाघाट से चोरी एक लाख की स्कूटी, तीन हजार में बेची


चम्पावत। लोहाघाट शहर से चोरी हुई दो स्कूटी को पुलिस ने खोज दिया है। स्कूटी चोरी करके ले गए चोर ने एक लाख की स्कूटी को मात्र तीन हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने चोरी के मुख्य आरोपी समेत स्कूटी खरीदने वाले को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। एक सप्ताह पहले नगर के डाक बंगला मार्ग से दो स्कूटी चोरी हो गई थी। खुलासा नहीं होने पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ जुलूस भी निकाला। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, चेकिंग, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान श्यामलाताल मोड के पास से स्कूटी चोरी का आरोपी दबोचा। एसओ ने बताया कि आरोपी कलीगांव निवासी सागर मेहता ने अपने दोस्त श्यामलाताल निवासी हिमालय हनैरी को तीन हजार में स्कूटी बेची थी, जबकि दूसरी स्कूटी निंगाली रोड से बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसओ के मुताबिक सागर पूर्व में भी हिसार हरियाणा में चोरी के मामले में पकड़ा गया था।
ये रहे पुलिस टीम में शामिल:  एसआई सुरेंद्र खड़ायत, एसआई हरीश प्रसाद, मतलूब खान, गणेश बिष्ट, मनोज बैरी, सुरजीत राणा, नवल किशोर, उमेश राज, अशोक कुमार, महेश मेहता, विनोद जोशी रहे।

Advertisement