Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर में सरयू नदी में कूदकर दी जान

बागेश्वर । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अवगत कराया हैं कि एक व्यक्ति द्वारा विकास भवन के समीप से सरयू नदी में छलांग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होने पर जल पुलिस, फायर को अवगत कराया गया है। टीम द्वारा मौके में पहुँच कर खोजबीन की जा रही है। साथ ही एन डी आर एफ टीम को भी अवगत कराया गया है।

रेस्क्यू टीम द्वारा अग्निकुण्ड से लगभग 200 मीटर आगे से बॉडी रिकवर की गई। बॉडी निकाल कर जिला अस्पताल भेजी गई है।

मृतक की पहचान श्री रघुवीर सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी भिटालगॉव के रूप में कई गई है ।
खबर लिखे जानेतक पंचनामा व पी0एम0 की कार्यवाही की जा रही हैं।

Advertisement