कल रहेंगे स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश
बागेश्वर । जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा
3.8.2023 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है ।
जिसके कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनॉक 3.8.2023 को जनपद के समस्त शासकीय , अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) ,आंगनवाड़ी केंद्र एवम निजी विद्यालय बन्द रहेंगे ।
आदेश का अनुपालन न किये जाने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
