ऋषिकेश में जै मां धारी देवी फिल्म कल से होगी प्रदर्शित
ऋषिकेश। ऋषिकेश के सिनेमाघर रामा पैलेस में चार अगस्त से उत्तराखंडी फिल्म जै मां धारी देवी का प्रदर्शन होगा। यह फिल्म मां धारी देवी की महिमा और आस्था पर बनी धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कहानी पर आधारित है।
बुधवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंडी फिल्म जै मां धारी देवी के लेखक और निर्माता निर्देशक देबू रावत ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म चार अगस्त से रोजाना प्रात: 10.45 बजे सुबह के शो में रामा पैलेस ऋषिकेश में प्रदर्शित की जायेगी। देबू रावत इससे पहले भी कन्यादान और थोकदार जैसी हिट गढ़वाली फिल्मों का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के सह निर्माता महेन्द्र नेगी, सरला महेन्द्र नेगी और रजनी रावत हैं, डिजिटल निर्माता सोहन उनियाल, डीओपी मनोज प्रसाद सती, निर्माण प्रबन्धक प्रदीप नैथानी, गीत और संगीत गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी का है।
मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव गैरोला, शिवानी भंडारी, पूजा काला, सुमन गौड़, गीता उनियाल, राजेश मालगुडी, अजय बिष्ट, राजेश जोशी, आनन्द सिलस्वाल, राज कबसूड़ी, निर्माण प्रबन्धक प्रदीप नैथानी, रणवीर चौहान, पुरूषोतम जेठुड़ी, निर्माता राकेश धामी, सीता पयाल आदि उपस्थित रहे।
