March 13, 2026

अधिकारी सभी येाजनाओं की निविदा आमंत्रित करें


बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी योजाओं की निविदाएं आमंत्रित कर कार्य शुरू कर दें। तांकि निर्वाचन में कार्य बाधित न हो व कार्यों में अप्रेक्षित गति आ सके। यह निर्देश उन्होंने जिला योजना, राज्य, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। विकास भवन सभागार में सीडीओन कहा कि बागेश्वर विधानसभा में उप निर्वाचन होना है, शीघ्र ही आर्दश आचार संहिता लग जाएगी, इसलिए अधिकारी विकास कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करें व कार्यों में गति लाकर धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जिन विभागों द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम में ए श्रेणी हासिल की है, वे श्रेणी बनाये रखे तथा जो विभाग बी व सी श्रेणी में है वे लक्ष्य पूर्ण कर ए श्रेणी में आना सुनिश्चित करें। उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें, जो टास्क फोर्स अधिकारी विकास कार्यों का सत्यापन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत 5519.19 लाख के सापेक्ष जनपद को शासन से प्रथम किश्त 1839.73 लाख अवमुक्त हुए, जिसे विभागों को अवमुक्त की गर्इ, विभागों द्वारा 1165.78 लाख आतिथि तक व्यय किया गया है। जो अवमुक्त धनराशि का 63.37 प्रतिशत है। इसी प्रकार राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद को 7579.78 लाख अवमुक्त हुए है, जिसमें से विभागों द्वारा 4215.50 लाख व्यय किया गया जो 55.62 प्रतिशत है, जबकि केन्द्र पोषित योजना में 7701.59 लाख प्राप्त हुए, जिसमें विभागों द्वारा अब तक 7341.38 आहरित कर 7178.39 लाख व्यय किया गया जो आहरित धनराशि 93.21 प्रतिशत है। वाह्य सहायतित योजनाओं में 2125.54 लाख के सापेक्ष विभागों द्वारा 2001.59 लाख व्यय किया गया जो आहरित धनराशि का 94.17 प्रतिशत व्यय है। बैठक में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी आदि मौजूद रहे।