Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी 1 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा। पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सोमेश्वर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार 04 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना सोमेश्वर में तहरीर दी कि पंकज कुमार नाम का युवक आये दिन उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन का पीछा कर उसे परेशान/छेड़छाड़ करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर थाना सोमेश्वर में तत्काल धारा 354D/506 ipc व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र शंकर राम निवासी ग्राम रौल्याणा गूंठ, थाना सोमेश्वर, अल्मोड़ा को 01 घण्टे के भीतर अल्मोड़ा रोड साई पुल, सोमेश्वर के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सूरज बोरा, होमगार्ड प्रकाश सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement