Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दिनेश गुरुरानी 28वीं बार बने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष


पिथौरागढ़। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के यहां पहुंचने पर पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 28वीं बार प्रदेश अध्यक्ष बनकर रिकॉर्ड बनाने वाले गुरुरानी ने कहा कि विगत 27 वर्षों से जो प्यार स्नेह और विश्वास दोनों निगमों के कर्मचारियों ने दिया। यह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारी संगठनों में पहले अध्यक्ष हैं जो इतने लंबे समय से निर्विरोध चुने जाते आ रहे हैं ।उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनाने के लिए उत्तराखंड के इतिहास में पर्यावरण संरक्षण का आंदोलन कार्यक्रम के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर सरकार को सहयोग किया है। स्वागत करने वालों में शेर सिंह, हर सिंह, वेद प्रकाश ,पदम सिंह विजय बोरा, सौरभ खोलिया ,दीपक बिष्ट, गोपाल बिष्ट, महेश कुमार, किशोर कुमार, नरेंद्र थापा रहे।

Advertisement