Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किये दो किलो, 930 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार


बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसएसटी व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने दो किलो, 930 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व एसएसटी की संयुक्त टीम शुक्रवार को गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान बालीघाट तिराहे पर दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए। तलाशी लेने पर भूपल उर्फ भूपाल पुत्र भागीचंद्र सिंह निवासी झूनी के कब्जे से एक किलो, 630 ग्राम और प्रताप सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवसी सूपी के पास एक किलो, 300 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों के पास से दो किलो, 930 ग्राम चरस पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20 /60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने घर में भांग की खेती कर चरस बनाते हैं। उसे बाहरी जिलों, राज्यों में तस्करी कर उच्च दामों पर बेचते हैं। मामले की पूछताछ की जा रही है। एसपी कोंडे ने बताया कि चरस तस्करी से कमाई की गई संपत्ति के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Advertisement