Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

बागेश्वर में सियासी घमासान : एक हफ्ते में बदली दूसरी पार्टी


बागेश्वर। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनियाल ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी पार्टी बदल ली है। जिस पार्टी में वह जा रहे हैं वहां उनका भव्य स्वागत भी हो रहा है। एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भाजपा को जिताने की अपील भी की, लेकिन गुरुवार को वह कांग्रेस में आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने उनका स्वागत किया। सुंदर ने कहा कि कुछ समय के लिए वो बहक गए थे, जिस कारण वे बीजेपी में शामिल हुए, लेकिन अब बसंत कुमार के पक्ष में प्रचार प्रसार करंगे। उनको जिताने का काम करेंगे।

You may have missed

Advertisement