Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

शोरूम से धोखाधड़ी कर स्कूटी ले जाने वाले ठग को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा। शोरूम से धोखाधड़ी कर स्कूटी ले जाने के मामले में आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार 30 अगस्त को भुवन चन्द्र तिवारी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि 17 अगस्त 2023 को वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने उनके शोरूम तिवारी मोटर्स बाईपास लक्ष्मेश्वर में आकर एक स्कूटी खरीदी जिसके एवज उसके द्वारा एक चेक दिया गया, उक्त चेक से पैसे निकासी हेतु बैंक जाने पर पता चला कि खाते में पैसा नहीं है और वीरेन्द्र सिंह बिष्ट से सम्पर्क हेतु उसके मोबाईल नम्बर पर कॉल की गयी तो मोबाईल नंबर बंद मिला। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 420 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह बिष्ट को बृहस्पतिवार 31 अगस्त को कोसी सोमेश्वर रोड दौलाघट तिराहे से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से धोखाधड़ी से क्रय की गयी स्कूटी भी बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक बिशन लाल, आरक्षी सूरज प्रकाश शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement