Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत  


रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव पनचक्की फार्म के निकट रुद्रपुर रोड के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज कुमार यादव (41 वर्ष) पुत्र श्याम यादव निवासी माधोपुर कुड़ावार सुल्तानपुर यूपी, रुद्रपुर रोड स्थित किशनपुर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम उसका शव पनचक्की फार्म के निकट रुद्रपुर रोड के किनारे बनी पुलिया के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त फैक्ट्री के लेबर सुपरवाइजर धर्मपाल ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisement