बागेश्वर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले
बागेश्वर। जिले में भी डेंगू रोग ने भी दस्तक दे दी है। दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। उसमें से एक को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि दूसरे ने भर्ती होने से मना कर दिया और वह घर चला गया है। डॉक्टरों ने दोनों के रक्त के नूमने जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए हैं। उसके बाद ही पुष्टि हो सकेगी। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार, सिरदर्द के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को एक 44 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक ने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें अचनाक तेज बुखार आ रहा है। सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द और आंखें भी दर्द कर रही हैं। जिसे पर चिकित्सकों ने उनकी स्क्रीनिंग कराई। उन्हें भर्ती किया है। डेंगू की जांच के लिए रिपोर्ट हल्द्वानी भेजी है। डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने बताया कि स्क्रीनिंग में दोनों पॉजीटिव आए है। हल्द्वानी से रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ में डेंगू मच्छर होना गंभीर है। इधर, सीएमएस डा. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि पांच बेड तैयार किए गए हैं। एक संदिग्ध रोगी भर्ती है, जबकि एक रोगी ने भर्ती होने से इंकार कर दिया है। वह घर चला गया है।
