Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बदरीनाथ धाम में चलीं गोलियां; मचा हड़कंप


चमोली। बदरीनाथ धाम से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपसी विवाद के बाद धाम में एक व्यक्ति की ओर से फायर झोंका गया है। गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। गोलियां चलने के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  शुक्रवार देर  रात 11:30  के लगभग बद्रीनाथ धाम में दो व्यापारियों की आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक व्यापारी विनीत सैनी ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर हवाई फायर कर दिया।  विवाद रुड़की निवासी और  बद्रीनाथ में कपड़े की दुकान चलाने वाले विनीत सैनी और लामबगड ( स्थानीय निवासी )  कुलदीप चौहान  और अनुज चौहान जो दोनों भाई हैं होटल चलाते हैं के बीच हुआ था । पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर झोंकने के आरोपी विनीत सैनी के खिलाफ 307 , 336 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बद्रीनाथ  में फायर की घटना  के विरोध में शनिवार  को बद्रीनाथ धाम में व्यापार सभा , पंडा पंचायत , बामिनी , लामबगड़ के ग्रामीणों द्वारा 11 बजे धाम में  कुछ देर के लिए सभी दुकानें बंद करवा कर साकेत तिराहे से लेकर बद्रीनाथ थाने तक जुलसू निकाल कर गोली चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की गई । जुलूस में मौजूद लोगों का कहना है कि बद्रीनाथ धाम विश्व में शांति और धार्मिक दृष्टि से उच्च दर्जा वाला स्थान है लेकिन इस तरह के कृत्य से धाम की छवि धूमिल हुई है जिससे धाम की गरिमा को ठेस पहुंची है इस तरह के कृत्य करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। जुलूस में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता , पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, माना प्रधान पीताम्बर मोल्फा , व्यापार सभा अध्यक्ष बद्रीनाथ जसवीर मेहता , नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष राघव पंवार लोग उपस्थित रहे । पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया बद्रीनाथ में व्यवसायी विनीत  सैनी और लामबगड निवासी  व बद्रीनाथ में होटल चलाने वाले कुलदीप चौहान, अनुज चौहान के बीच विवाद हुआ था।

Advertisement