Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

मांगे पूरे न होने से नाराज शिक्षक 27 सितंबर से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन बैठक में लिया गया…राजकीय शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान


देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन के बावजूद, मांगे पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ से जुडे सदस्य 27 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेंगे।
बुधवार के राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई, इसमें दोनों मंडलों की कार्यकारिणी के साथ ही सभी जनपद के अध्यक्ष, मंत्री भी शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्युली ने किया। बैठक में वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद भी शासन स्तर से इसमें कुछ प्रगति नहीं हो पाई है। इस कारण शिक्षकों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि संघ सरकार से टकराव नहीं चाहता है, लेकिन यदि इसकी नौबत आती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। चौहान ने कहा कि शिक्षकों के आंदोलन से पढ़ाई में जो व्यवधान उत्पन्न होगा, शिक्षक उसकी भरपायी अतिरिक्त समय देकर पूरा करेंगे।
कार्यक्रम:
27 सितंबर से काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य
08 अक्तूबर को देहरादून में सरकार जागरण रैली
16 अक्तूबर को ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
26 अक्तूबर मंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
30 अक्तूबर प्रदेश मुख्यालय में एक दिवसीय धरना

Advertisement