Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

हरीश ऐठानी ने सदस्यता बहाल होने पर भराड़ी में किया रोड़ शो


बागेश्वर। शामा जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता बरकरार रहने पर हरीश ऐठानी ने भराड़ी, कपकोट तथा अपने क्षेत्र में आभार रैली निकाली। उन्होंने कहा कि शामा की जनता ने उन्हें चुनकर जिला पंचायत की सदन में भेजा, लेकिन भाजपा सरकार ने राजनैतिक द्वैष भावना से उनकी सदस्यता समाप्त की, लेकिन न्यायालय से उन्हे न्याय मिला है। यह न्याय शामा की उन लोगों को मिला है जिन्होंने उन्हें सदन तक पहुंचाया। सरकार ने शामा के विकास में बाधा पहुंचाने का काम किया है। इसका जवाब आने वाले समय में यहां के लोग भाजपा को देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सभासद प्रवीण ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, दीपक सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूपेश ऐठानी, ममता मेहता मौजूद रहे।

Advertisement