Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

डिजिटल प्लेटफार्म पर बूथ से लेकर सीख : प्रदेश के पदाधिकारी करेंगे संवाद: जोशी


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर चर्चा की गई। नगर मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष सभी बूथ के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि सभी बूथों के अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया जाना है। इसमें बूथ की पूरी कार्यकारणी और प्रत्येक वार्ड के पन्ना प्रमुख का भी सत्यापन होना आवश्यक है। बेस्ट ब्यू में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी रामू जोशी और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया ने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाने का काम करने को कहा। आने वाले चुनाव में बूथ अध्यक्षों से लेकर प्रदेश पदाधिकारी और जिले एवं नगर मंडल के पदाधिकारी के बीच एक ऐसे डिजिटल प्लेटफार्म बनाने का काम किया जा रहा है की बूथ का मतदाता बूथ अध्यक्ष सरल एप के माध्यम से अपनी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से संवाद कर सकेगा। बैठक का संचालन मनोज वाधवा ने किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, राज गौरव सोनकर, पुष्कर बिष्ट, ओम प्रकाश ठाकुर, संतोष अग्रवाल, धाना भंडारी, नवल वाल्मीकि,अतुल राणा, हिमांशु अग्रवाल, जावेद रिजवी, इंदिरा चंद, विनीत राणा, पावस गुप्ता आदि थे।

Advertisement