Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

एक सप्ताह में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना-प्रदर्शन


रुड़की । भाकियू रोड़ गुट की बैठक में ऊर्जा निगम पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया। कहा कि अधिकारियों से कई बार वार्ता के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। कहा कि एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ऊर्जा निगम के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की एसडीओ अनीता ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया। प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हनीफ रुहालकी ने की। संचालन धीर सिंह रोड ने किया। बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों का शोषण कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कई जेई और लाइनमैन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कर्मचारी किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

Advertisement