March 10, 2026

एक करोड़, 34 लाख से बनेगी लिफ्ट सिंचाई योजना


बागेश्वर ।  ग्राम पंचायत अनर्सा में विधायक सुरेश गड़िया ने राज्य योजना के तहत एक करोड़, 34 लाख, 64 हजार की लागत से बनने वाले लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से लिफ्ट सिंचाई की मांग कर रहे थे। सिंचाई के अभाव में लोग सब्जी तथा खेती किसानी नहीं कर पा रहे थे, जबकि क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। अब उन्हें खेती करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जल्द योजना अपना मूर्त रूप लेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपा देवी, दीवान सिंह खेतवाल, केशर मेहता, प्रमोद मेहता, मदन मेहता मौजूद रहे।