Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पाचरी गांव की अनुराधा ने अपनी शादी में नहीं चलने दी शराब


नई टिहरी । जनपद टिहरी गढ़वाल के धारमण्डल पाचरी गांव की अनुराधा ने अपनी शादी बिना शराब के संपन्न करवाई। अनुराधा के इस निर्णय को सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा की मुहिम शराब नहीं, संस्कार ने मजबूती प्रदान की। जिसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने राड्स संस्था की ओर से अनुराधा को प्रशस्ति पत्र प्रदान का सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने बताया कि अनुराधा का विवाह पिपोला निवासी संदीप भट्ट से तय हुआ। जो कि उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग में कार्यरत है। अनुराधा ने परिवार में इस बात को रखा गया कि वह अपनी शादी को नशामुक्त रखेगी। जिसमें उसकी दादी रूक्मणी देवी का पूर्ण साथ मिला। उनके द्वारा अपने शादी के निमंत्रण कार्ड पर मदिरा रहित शादी का सन्देश स्पष्ट शब्दों में छपाया गया था। अनुराधा का कहना है कि शराब नहीं, संस्कार मुहिम को देखते हुए शराबविहीन शादी का निर्णय लिया। कहा कि नशा हमारे समाज के लिए जहर है। इससे दूर रहने के लिए हमको स्वयं पहल करनी होगी। शराब नही संस्कार मुहिम के प्रेरक सुशील बहुगुणा ने कहा कि नशा हमारे समाज को दीमक की तरह अपने जाल में फंसाकर हमें खोखला कर रहा है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने कहा कि हम ग्रामवासियों को आगे आकर अपने गांव में शराब मुक्त शादी कराकर आने वाली पीढ़ी को शराब नही संस्कार का सन्देश देना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान कमलेश्वरी,चंद्रमणि पेटवाल, चंखी देवी, मुरारी लाल पेटवाल, जेपी सेमवाल, बालकृष्ण भट्ट, पशुपति पेटवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement