March 12, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने अवैध भांग की खेती को किया नष्ट

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार नशा मुक्त देवभूमि, उत्तराखण्ड अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत अवैध रुप से भांग की खेती करने/नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष कांडा के नेतृत्व में कांडा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भाकड़ पंत, चौकी कॉमेडी देवी में ग्राम जखनी में अवैध रूप से बोई गई भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गयाl

पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

तत्पश्चात स्थानीय लोगों को 112 व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी /ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930 , पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।