Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

धरने के 14 वर्ष पूरे होने पर गुरिल्लों ने गैराड़ गोलू मंदिर में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ


अल्मोड़ा ।  14 वर्षों से अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में नौकरी पेंशन एवं अन्य सुविधाओं को लेकर धरनारत गुरिल्लों द्वारा गैराड़ गोलज्यू मंदिर में सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ किया। गुरुवार को गुरिल्लों के धरने के 15वें वर्ष की शुरुआत में गैराड़ गोलू देव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा अपनी फरियाद लगाई। गुरिल्लों ने कहा कि विगत 17 वर्षों के आंदोलन के दौरान केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार गुरिल्लों को केवल गुमराह करती रही है। केन्द्र सरकार गुरिल्लों का सत्यापन करने, गुरिल्लों के समायोजन का प्रस्ताव तैयार करवाने के बाद चुप बैठी है तो राज्य सरकार अपने ही शासनादेशों का अनुपालन नहीं कर रही है। इस बीच उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा मुख्यमंत्री जी के साथ उच्चस्तरीय बैठक कराए जाने के आश्वासन पर भी टाला मटोली की जा रही है, इसलिए गुरिल्लों ने आज डाना गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई है। वक्ताओं ने आंदोलन को मुकाम तक पहुँचाने का संकल्प लेते हुए धरना पूर्ववत जारी रखने की घोषणा की है। यहाँ कार्यक्रम में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, खड़क सिंह पिलख्वाल, ललित मोहन सनवाल, प्रेम बल्लभ कांडपाल, विजय जोशी, उदय महरा, भगवत भोज, भीमराम, बिशन सिंह नेगी, नारायण राम, केवल राम, गोविंद राम, त्रिलोक राम, मोहन राम, उमेदराम, इन्द्रा तिवारी, रेखा आर्या, शांति देवी, कविता शाह, दीपा शाह, विशन राम आदि उपस्थित रहे।

Advertisement