Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

धनतेरस पर ग्राहकों से पटे बाजार, बर्तनों की दुकानों पर जमकर हुई खरीददारी


अल्मोड़ा ।   धनतेरस पर्व के चलते अल्मोड़ा नगर के बाजारों में खूब चहल पहल देखने को मिली। खरीददारों की भीड़ से नगर के अधिकांश बाजार पटे रहे। बाज़ारों में पूजा सामग्री, बर्तन, मिठाई और आभूषण आदि की खरीददारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। धनतेरस के लिए यहां ज्वैलर्स, बर्तन व्यवसायी, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, मिठाई विक्रेता और किराना व्यवसायी पिछले कई दिनों से अपनी दुकानों को सजाने-संवारने और जरूरी सामान की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। अल्मोड़ा के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार और जौहरी बाजार में लोगों की भीड़-भाड़ देख कर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। धनतेरस के चलते सर्वाधिक भीड़ बरतनों की दुकानों पर रही। साथ ही स्वर्ण आभूषणों की दुकानों में भी लोग देखे गए। वहीं लोग बिजली की माला और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
बारिश ने बिगाड़ा मूड:  यहाँ नगर में दिन भर धूप और बादलों की आँख मिचौली चलती रही। शाम को मौसम ने करवट ली और बारिश के छींटे पड़ने लगे। जिसके बाद लोग घर की तरफ भागने लगे। हालाँकि बारिश ज्यादा नहीं हुई और इससे व्यापारी और ग्राहक दोनों का मूड ख़राब जरूर हुआ लेकिन बारिश ने बाजार के जोश और मौसम में ठंड जरूर बढ़ाई।

Advertisement