Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में बुजुर्ग महिला ने गटका जहर


बागेश्वर ।  एक बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। रैखोली निवासी 65 वर्षीय महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगीं। परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। डॉ. नसीम ने बताया कि बुजुर्ग की हालत में सुधार है। उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement