Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

शटलर चिराग सेन ने एकल व मिश्रित युगल वर्ग में जीता स्वर्ण पदक


अल्मोड़ा ।  ओमान में आयोजित ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल व मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष एकल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने भारत के ही सिद्धार्थ प्रताप सिंह को सीधे सेटों में 21-17 व 21-18 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया। मिश्रित युगल के फाइनल में चिराग व जनानी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी विल्दान व मेलानी को आसानी से 21-9 व 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर खिताब अपने नाम कर लिया। चिराग सेन व ध्रुव रावत ने पुरुष युगल में भी सेमी फाइनल तक का सफ़र तय किया। ध्रुव रावत ने मिश्रित युगल में अपनी जोड़ीदार ईरान की डेलराम के साथ सेमी फाइनल में स्थान बनाया था। जहां उनको इंडोनेशिया की जोड़ी कुश्वान्तो व पॉल की जोड़ी से 18-21 व 16-21 से हार का शामना करना पड़ा। चिराग सेन व ध्रुव रावत के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों आदि ने चिराग सेन व ध्रुव रावत तथा उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।

Advertisement