Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में लगातार सक्रिय हैं अल्मोड़ा के बिट्टू कर्नाटक

निजी साधनों से लगातार करते आ रहे है जरूरतमंदों की मदद


अल्मोड़ा ।  अल्मोड़ा में सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक हमेशा सक्रिय रहते हैं। युवा अवस्था से ही लगातार अपनी संस्कृति एवं खेलों के प्रति बिट्टू कर्नाटक की खासी दिलचस्पी रही है। 1980 के दशक में बाल्यावस्था से ही क्रिकेट के वे बेहतरीन खिलाड़ी रहे। इसके साथ ही भगवान श्री राम में उनकी गहरी आस्था होने के कारण वे रामलीला से जुड़े और वर्ष 1980 से 1995 तक बाल कलाकार तथा विभिन्न किरदारों तथा 1996 से वर्तमान तक लगातार दशानन रावण का जीवंत अभिनय करते आ रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में श्री रामलीला कमेटी की स्थापना की। उनके द्वारा महिला रामलीला मंचन करवाया गया। वर्ष 1992 से वर्तमान तक व्यक्तिगत रूप से कर्नाटक सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा की ग्राम सभाओं में स्वयं जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा युवाओं के समूहों को अब तक सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट किट एवं पांच हजार से अधिक बालीबाल किट वितरित कर चुके हैं। उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा की बालिकाओं को शारीरिक मजबूती, खेलों से जुड़ने के लिये प्रेरित किया तथा अपने व्यक्तिगत संसाधनों से उन्हें बैटमिंटन किट, बालीबाल किट उपलब्ध कराई। कोरोना काल में कर्नाटक के द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा के सभी गाँवों में जाकर मास्क, ग्लब्ज, सैनिटाईजर का महत्व समझाते हुये आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा मास्क, ग्लब्ज वितरित किये गये। कोरोना काल में विधानसभा क्षेत्र में कई परिवारों को छः माह तक निःशुल्क राशन, सब्जी, आवश्यक दवाईयां, आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग मशीन, सैनिटाईजर उपलब्ध कराया गया। कर्नाटक ने अल्मोड़ा विधान सभा के विद्यालयों के शिक्षक/कर्मचारियों को अंग वस्त्र तथा बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, मेडल से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आज भी लगातार जारी रखा गया है। कर्नाटक ने अल्मोडा में बेहतर शैक्षणिक माहौल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क सुधारीकरण, बिजली, पानी की समस्याओं के निदान के लिये कई आन्दोलन कर इन समस्याओं के निराकरण में अपना अहम योगदान दिया। कर्नाटक के प्रयासों से विधानसभा अल्मोड़ा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण का वाहन पहुंचा। सामाजिक कार्यों के कर्नाटक के प्रयास लगातार जारी हैं।

Advertisement