June 16, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच


देहरादून ।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में सीएम आवास कूच किया गया। रेखा नेगी ने बताया कि वह लंबे समय से मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख देने का जीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने आदि मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान सुषमा जोशी, सुमन, अनीता, अंजू व सुशीला आदि मौजूद रही।

You may have missed