Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

मोहम्मद शमी को गिरफ्तार मत कीजिएगा…. इस शहर की पुलिस की पोस्ट हुई वायरल


मुम्बई । विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की धुआंधार शतकीय पारी के बाद शमी के सात विकेटों की बदौलत भारत ने आईसीसी विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच को लेकर मजाकिया अंदाज में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया, ‘मुंबई पुलिस, आशा है कि आज मोहम्मद शमी द्वारा किए गये हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।’ दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट का जवाब मुंबई पुलिस ने दिया। मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘दिल्ली पुलिस आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों का मामला बनाने से साथ ही कुछ और को अभियुक्त बनाने से चूक गए।’ मुंबई पुलिस अन्य अभियुक्त से मतलब, टीम में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, श्रेयश अय्यर अदि खिलाडियों से था।
भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 397 रनों का विशाल स्कोर बनाया। विराट कोहली ने ओडीआई करियर का अपना 50वां शतक लगाया और इस तरह वह क्रिकेट इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। श्रेयस अय्यर ने भी 70 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद जब भारतीय गेंदबाज पिच पर उतरे, तो उन्होंने भी कहर ढाया।

जिनके दिल टूटते हैं वो रिकार्ड तोड़ते हैं, पूरे देश में छाई मोहम्मद शमी की स्टोरी
नई दिल्ली । विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने जगह बना ली है। सेमीफाइनल की जीत के लिए जहां विराट, श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की तारीफ हो रही है वहीं सारा देश गेंदबाज मोहम्मद शमी को सलाम कर रहा है। मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाजों का पैवेलियन भिजवाया। जीवन में निजी मामलों को लेकर कई उतार चढ़ाव देख चुके मोहम्मद शमी ने जो भारतीय टीम के लिए किया उसने शमी को सबका हीरो बना दिया है। मोहम्मद शमी ने 2014 में एक मॉडल और आईपीएल में चीयरलीडर हसीन जहां से शादी की थी। इस कपल ने 2015 में अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम आयरा शमी है, लेकिन 2018 में, जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया और जिसके बाद दोनों अलग हो गए हैं। शमी ने साल 2020 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी दिल की बात दुनिया से साझा की थी। उन्होंने कहा था ,”मैं 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया। इसके बाद टीम में वापसी करने में मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।उन्होंने रोहित से कहा कि आप जानते हैं कि रिहैब करने में कितना समय लगता है। वहीं मैं पारिवारिक समस्याओं से भी गुजर रहा था। इसी बीच आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया। मीडिया में मेरी पर्सनल बातों पर चर्चा होने लगी। ज्शमी ने रोहित से कहा,मैंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा। मैं इतना टूट चुका था कि मेरे परिवार वाले काफी चिंतित हो चुके थे। मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और मेरे परिवार वालों को लगता था कि कहीं मै अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी न कर लूं इसलिए परिवार का कोई न कोई सदस्य मुझपर निगानी रखता था। वहीं अब मोहम्मद शमी पूरे देश में छा चुके हैं

You may have missed

Advertisement