Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

केदारनाथ में बढ़ी ठंड, काम करना हुआ कठिन


रुद्रप्रयाग ।  केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बाद यहां काम करना कठिन हो गया है। एक ओर ठंड बढ़ गई है वहीं ऐसे में मजदूर कठिन परिस्थिति के बीच काम कर रहे हैं। बुधवार को भी मजदूरों द्वारा हेलीपैड की बर्फ हटाई गई। जबकि गुरुवार को भी केदारनाथ में मौसम पैक हो गया है फिर बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। केदारनाथ में अब बर्फबारी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिसम्बर से फरवरी मार्च तक केदारनाथ में अच्छी बर्फबारी होती है। ऐसे में दो महीने केदारनाथ में रहना काफी कठिन है। बीते मंगलवार को केदारनाथ में अच्छी बर्फबारी हुई जबकि बुधवार को मौसम ठीक रहा। गुरुवार को फिर से आसमान में बादल छा गए हैं। देर सांय तक बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद काम करना काफी कठिन हो गया है। पानी के पाइप जम चुके हैं जबकि बर्फ को पिघला कर रही पीने का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं केदारनाथ की पहाड़ियों के साथ ही केदारपुरी में बर्फ की सफेद चादर बिछनी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण केदारपुरी बर्फबारी से चांदी की तरह चमकने लगेगी। इधर, गुरुवार को मुख्यालय सहित जनपद के अधिकांश कस्बों में आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो सके। मौसम बदलने से ठंड भी बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग नगर में सुबह 7 बजे 12 डिग्री तापमान रहा जबकि दोपहर में यह 23 डिग्री हो गया। दिसम्बर शुरू होते ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

You may have missed

Advertisement