Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

डीजीपी की ताजपोशी के एक दिन बाद भेजा पैनल


देहरादून. ।  कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की ताजपोशी के एक दिन बाद, प्रदेश सरकार ने पूर्णकालिक डीजीपी तय करने के लिए अर्ह अधिकारियों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसमें डीजीपी अभिनव कुमार के साथ ही सभी एडीजी के नाम शामिल हैं। प्रदेश के निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार बीते गुरुवार 30 नवंबर का ही सेवा निवृत्त हुए हैं। तय प्रक्रिया के मुताबिक इससे पहले सरकार को डीजीपी तय करने के लिए पैनल बनाकर संघ लोक सेवा आयोग के पास भेजना था। लेकिन इस मामले में सरकार ने पैनल भेजने से पहले कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती करना बेहतर समझा, इसी क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार 30 नवंबर को पुलिस विभाग की कमान संभाल चुके हैं। इधर, अभिनव की ताजपोशी के तत्काल बाद सरकार ने पूर्णकालिक डीजीपी के लिए कवायद शुरू करते हुए, डीपीसी के लिए पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसमें कार्यवाहक डीजीपी अभिनव के साथ ही अन्य सभी एडीजी दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद, अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, संजय गुंज्याल, अजय प्रकाश अंशुमन के नाम शामिल किए गए हैं। अब संघ लोक सेवा आयोग इसमें से टॉप तीन नाम तय करते हुए, पैनल वापस राज्य सरकार को भेजेगी। जिसमें से सरकार किसी एक का नाम पूर्णकालिक डीजीपी के लिए तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग से जल्द ही पैनल वापस आने की उम्मीद है।

Advertisement