March 28, 2026

गरुड़ में दो बच्चों की मां एक माह से लापता


बागेश्वर । दो बच्चों की मां एक माह से लापता है। क्षेत्रीय पटवारी के यहां अपरहण में मामला दर्ज है। लेकिन अभी तक उसे बरामद नहीं किया जा सका है। जिससे स्वजन परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गरुड़ तहसील के लखनी गांव निवासी नवल किशोर ने बताया कि आठ नवंबर को उनकी पत्नी सीएचसी बैजनाथ गई थी। वह चिकित्सक को दिखाने की बात कर रही थी। तब से घर नहीं लौटी। रिश्तेदारी आदि में भी उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 21 नवंबर को क्षेत्रीय पटवारी के यहां प्राथमिकी दी। अपरहण में मामला दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उनकी पत्नी पूजा देवी के साथ अनहोनी हो सकती है। उन्होंने जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। इधर, तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा कि मामले में खोजबीन की जा रही है। क्षेत्रीय पटवारी को दिशा-निर्देश दिए गए।