Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी


बागेश्वर ।  जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता और घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तीसरे दिन भी जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर पूरे मामले का खुलासा करने को कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए निर्धारित है। ऐसे में करीब 28 करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। बसंत कुमार ने कहा कि डीएमएफ से संबंधित प्रस्तावों, वार्षिक कार्ययोजना, बजट, स्वीकृत कार्यों और खर्च से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच होनी चाहिए।इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सुंदर मेहरा, राजेंद्र टंगड़िया, लोकमणि पाठक, दिनेश चंद्र पांडे, दाान सिंह टंगड़िया, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement