Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर में पहाड़ी से गिरा व्यक्ति, जिला अस्पताल में भर्ती


बागेश्वर. ।  बागेश्वर में एक व्यक्ति पहाड़ी से गिर गया जिसे स्थानीय लोगों ने खाई से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर पर गंभीर चोट है। चिकित्सक उपचार में जुट गए हैं। कपकोट के लाहुर गांव निवासी 43 वर्षीय स्वरूप सिंह पुत्र जसवंत सिंह गांव की शादी में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय वह पहाड़ी रास्ते से खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें खाई से निकाला। स्वजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाए। डॉ़ गुंजन ने बताया कि घायल के सिर में चार स्थानों पर गंभीर चोट है। आंखों में भी सूजन है। उन्हें सीटी स्केन के लिए हायर सेंटर रेफर किया  जा  सकता  है।

Advertisement