Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

जिले में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस


बागेश्वर. । जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से एनसीसी कैडेटों व कर्मचारियों को झंडा लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस बिष्ट ने रवाना किया। इसके बाद डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को झंडे लगाए गए। कार्यालयों को डाक द्वारा झंडे भेजे गए। जिले को तीन लाख, 20 हजार राशि जमा करने का लक्ष्य मिला है। देश की रक्षा में शहीद हुए परिवार कल्याण के लिए झंडा दिवस पर जमा की गई राशि काम आती है। इस राशि को केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्मय से भेजी जाती है। इस मौके पर आरसी तिवारी, कैलाश पंत, सोबन सिंह, एमसी कांडपाल, बसंत जोशी, कमला तिवारी, उमा दुबे, महेश राम, मनोज कुमार तथा दान सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement