अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
हरिद्वार । अमावस्या पर गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा-अर्चना की। हरकी पैड़ी के घाटों समेत अन्य घाटों पर गंगा मैया के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान पुण्य के साथ ही कर्मकांड संपन्न कराए। मंगलवार अलसुबह से ही लोग हरिद्वार पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की भीड़ बढ़ने लगी। स्नान के चलते हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट, बिरला घाट, लवकुश घाट, विश्वकर्मा घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नारायणी शिला, कुशावर्त घाट पर लोगों ने कर्मकांड किए। पुलिस प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
