Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई


बागेश्वर गरुड़ । जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने सीएचसी बैजनाथ में डॉ. गुप्ता के साथ हुई अभद्रता पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे नाराज डॉक्टरों ने सांकेतिक धरना दिया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरीजा शंकर जोशी के नेतृत्व में डॉक्टर सोमवार को जिला अस्प्ताल प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। यहां हुई सभा में डॉ. जोशी ने कहा कि गत दिनों सीएचसी बैजनाथ में कुछ अराजक तत्वों ने अस्पताल के जन औषधि केंद्र को जबरन बंद कर दिया। अंदर डॉक्टर गुप्ता के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से की, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग डॉक्टरों को जबरन बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो ओपीडी का भी बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. गायंत्री पांगती, डॉ. अजय मोहन शर्मा, डॉ.चंद्र मोहन भेसोड़ा, डॉ. नसीम अहमद, डॉ.देवी प्रसाद शुक्ला, डॉ.भावना, डॉ.साक्षी गर्ग, डॉ. मोनिका पूरी आदि मौजूद रहे।

इधर जब उनमे शामिल रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश कोरंगा से इस बारे में संपर्क किया गया तो उनका कहना था

मैं जब अस्पताल में पुतला दहन हो गया था तब पहुचा था। और जब मैंने देखा कि जनओषधि केंद्र बंद पड़ा है तो मैंने सीएमओ व ए सीएमओ से इस बाबत जानकारी चाही उन दोनों का कहना था कि केंद्र अस्पताल प्रशासन के अंतर्गत आता हैं। जबकि डॉ गुप्ता ने कहा कि यह उनके अंतर्गत नही आता हैं। इसपर मैंने केंद्र पर ताला लगाया था।और अस्पताल के किसी भी कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की कोई भी अभद्रता नही की गई थी। ताला लगाने के बाद अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा भी हुआ था।

गिरीश कोरंगा एडवोकेट

ब्लॉक अध्यक्ष कॉन्ग कमेटी गरुड़

Advertisement