Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

ऑफिस के काम के दबाव के बीच खुद के लिए निकालें 5 मिनट, वाई-ब्रेक से मिलेगी नई ऊर्जा


 ऑफिस का काम, मीटिंग और डेडलाइन लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। कई बार काम का दबाव इतना बढ़ जाता है कि लोग अपनी सेहत और मानसिक सुकून के लिए भी समय नहीं निकाल पाते। खासकर दीपावली जैसे त्योहारों के आसपास ऑफिस की जिम्मेदारियों के साथ घर की तैयारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस होना आम बात है। अगर आप भी लगातार घंटों बैठकर काम करते हैं, तो दिन में कुछ मिनट अपने लिए निकालना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल को बढ़ावा दिया है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को काम के बीच थोड़ा समय निकालकर तनाव से राहत देना, तरोताजा महसूस कराना और दोबारा ध्यान लगाकर काम करने में मदद करना है। इस प्रोटोकॉल में योग के कुछ आसान अभ्यास शामिल किए गए हैं, जिन्हें करने के लिए लंबे समय तक काम छोड़ने की जरूरत नहीं होती। कुछ मिनट का छोटा ब्रेक लेकर भी इनका अभ्यास किया जा सकता है।

Advertisement