Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में दो लोगों ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती


बागेश्वर ।  जिले में दो अलग-अलग स्थान पर जहर गटकने का मामला सामने आया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार माल्ता गांव की एक विवाहिता ने जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है। देर शाम भिलकोट निवासी 42 साल की एक महिला ने भी जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर गुंजन आर्या ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। दोनों ने चूहे मारने की दवा खाई है। उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement