Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में मीट कारोबारियों का अनशन समाप्त


बागेश्वर ।  नगर पालिका के खिलाफ मीट-मांस विक्रेताओं का क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। अनशन पर बैठे लोगों को नगर पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने जूस पिलाया और आंदोलन स्थल से उठाया। जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मालूम हो कि दो दिसंबर को नगर पालिकाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हुआ। उसी दिन जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पालिका को निर्देश दिए कि मीट मार्केट से बाहर कोई भी मीट व मांस नहीं बेचेगा। इसके बाद पालिका ने नोटिस देकर बाहर चल रही दुकानों को बंद कर दिया। इसके खिलाफ मीट विक्रेताओं ने अनशन शुरू कर दिया। शनिवार को रमेश कोहली और प्रकाश अनशन पर बैठे। दिनभर आंदोलन का दौर जारी रहा। देर शाम नगर पालिका के ईओ परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि आंदोलन स्थल पर पहुंचे। एक घंटे की लंबी वार्ता के बाद व्यापारी मान गए। उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। व्यापारियों ने कहा कि यदि उनके साथ नाइंशाफी हुई तो वह दोबारा अनशन करेंगे। इस मौके पर कवि जोशी, प्रदीप चंदोला, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, शंकर रावल, रवि, पूजा, कविता कार्की, विक्की साह आदि मौजूद रहे।

Advertisement