बागेश्वर गरुड़ । जिले में विकास खण्ड गरूड़ की ग्राम पंचायत दर्शानी, पाये, सिल्ली तथा मटेना के सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन की तिथि घोषित हो गर्इ है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकापं0) अनुराधा पाल ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के 10 एवं प्रधान ग्राम पंचायत के 1 रिक्त पदों के लिए 10 जनवरी 2024 को मतदान होगा। 28 से 29 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे, 30 दिसम्बर को पत्रों की जॉच होगी, 31 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक नाम वापसी का दिन होगा। 31 दिसम्बर को निर्वाचन प्रतीक आवंटन होंगे तथा 12 जनवरी को मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड गरूड़ की जिन ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के उप निर्वाचन कराये जा रहे है, के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
उन्होंने उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी गरूड़ किशन राम आर्या को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी गरूड़ देवेन्द्र तिवारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।