Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सात महीने बाद स्मैक कारोबारी को दबोचा


रुड़की ।जैनपुर खुर्द के स्मैक कारोबारी को सात महीने बाद लक्सर पुलिस ने पकड़ लिया है। छोटे स्तर के विक्रेता उससे स्मैक खरीदकर आगे नशा करने वालों को बेचते थे। मई 2023 में स्मैक के साथ पकड़े गए एक विक्रेता ने इसका नाम पुलिस को बताया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
14 मई 2023 में तत्कालीन एसएसआई लक्सर अंकुर शर्मा, चेतक पुलिस के शूरवीर सिंह और जयपाल की टीम ने डौसनी मुबारिकपुर मार्ग पर लादपुर के सलीम को करीब पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि वह लक्सर में जैनपुर खुर्द निवासी माजिद से स्मैक खरीदता था। मुनाफा जोड़कर इसे इस्तेमाल करने वालों को बेचता था।

Advertisement