Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

आपसी संघर्ष में बाघ  की मौत


रुद्रपुर । खटीमा की सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में एक बाघ मारा गया। बाघ के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। बाघ की मौत मंगलवार को हो गई थी। बृहस्पतिवार को बाघ को जंगल से लाकर गेस्टहाउस में रखा गया है। डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार ने बताया कि दो बाघों के बीच जंगल मे संघर्ष हुवा है। मौके पर पेड़ों पर भी बाघों के पंजों के निशान बने हुवे हैं। जमीन में भी मिट्टी और घास उखड़ी हुई है। जिससे स्पस्ट है कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। विशालकाय बाघ लगभग 12 साल का बताया जा रहा है। बाघ की गर्दन में घाव बने हुवे हैं।

Advertisement