Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

वाहन चोरी के आरोप में दो दबोचे


हरिद्वार । कनखल पुलिस ने दुकानदार की चोरी हुई बाइक चंद घंटों में बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसआई बबलू चौहान ने बताया कि मनीष सचदेवा निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी की बाइक बैरागी कैंप क्षेत्र से चोरी कर ली गई थी। वाहन स्वामी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने श्रीयंत्र पुल के पास से चेकिंग के दौरान चोरी की गई बाइक ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम नकुल शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा निवासी पी ब्लॉक गली नंबर एक संदेश नगर और आकाश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी फेस आठ सुमन नगर रानीपुर बताए।

Advertisement