Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पिथौरागढ़ में सड़क को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण


पिथौरागढ़ । मुवानी क्षेत्र के पिलखी मायल के ग्रामीण सड़क को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी उनका गांव सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र ही सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। शुक्रवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के अधिकतर गांवों में सड़क सुविधा पहुंच गई है, लेकिन उनके गांव में रहने वाले लोग आज भी सड़क के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। सड़क नहीं होने से सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग, रोगी व गर्भवतियों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण डोली के सहारे उन्हें मुवानी मुख्य सड़क पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में घरेलू सिलेंडर की लागत गांव तक पहुंचते-पहुंचते दो हजार रुपये पहुंच रही है। बाद में ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए सरकारी तंत्र को आगामी 10 जनवरी तक का समय दिया है। उनका कहना है कि निर्धारित तिथि बाद वह उग्र आंदोलन करेंगे।
ये रहे शामिल:   गोवर्धन भट्ट, पुष्पा देवी, मुकेश भट्ट, जे भट्ट, भागीरथी देवी, लीला देवी, भागीरथी देवी, गायत्री आदि मौजूद रहे।

Advertisement