Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

6 जनवरी को हरीश रावत निकालेंगे सांकेतिक पदयात्रा


देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी छह जनवरी को देहरादून में सांकेतिक पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। रावत ने अपने सोशल मीडिया संदेश में इस पदयात्रा को राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत न्याय यात्रा को समर्पित किया है। साथ ही कहा है कि वो इस यात्रा के जरिए राज्य के युवाओं के सामने खड़े बेरोजगारी के साथ ही राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों को भी उठाएंगे। रावत के मुताबिक यात्रा दोपहर डेढ़ बजे डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉप्लेक्स से शुरू होकर लेकर गांधी पार्क तक चलेगी। इस यात्रा के जरिए वो अपनी फिटनेस का भी दमखम परखेंगे। यदि एक दिन में पदयात्रा संभव नहीं हो पाई तो इसे दो तीन दिन में पूरा किया जाएगा। विदित है कि पिछले माह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद, रावत लंबे समय से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अब पदयात्रा के जरिए उन्होंने गतिविधियां फिर शुरू करने के संकेत दिए हैं।

Advertisement