Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

उत्तराखंड में आईपीएस के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में आईपीएस/पीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून में एसपी देहात नगर व देहात भी बदल दिए गए हैं।

नए आदेशों के तहत सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है।

देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे,जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी।

राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है। प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोकजीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती प्राणी में सफल रहे राजधानी में तैनात रहे।

पंकज गैरोला एसपी क्राइम हरिद्वार के पद पर जबकि मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है।

Advertisement