Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया 5 लाख की अवैध चरस के साथ 1 गिरफ्तार

  बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रुप से कार्यवाही की जा रही है। 
      उक्त क्रम में  पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में दिनांक: 5.1.2024 को थाना बैजनाथ पुलिस व एस0टी0एफ0 कुमाऊं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की संयुक्त चैकिंग अभियान के तहत थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत स्थान कंधार बैंड ग्वालदम रोड में 1 व्यक्ति दया किशन पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दू चौड थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को 5.305 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना बैजनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 01/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन जोशी एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ,हे0का0 मनमोहन सिंह एसटीएफ कुमाऊं ,.हे0का0 संजय कुमार एसटीएफ कुमाऊ ,अपर उ0नि0 चंद्र प्रकाश थाना बैजनाथ ,का0 नरेंद्र कुमार थाना बैजनाथ,.का0चालक विजय अधिकारी थाना बैजनाथ शामिल रहे ।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को रु0 10,000/(दस हजार) की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की ।

   

Advertisement