June 30, 2026

कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला


बागेश्वर  अंकिता हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं होने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुतले का दहन किया। जल्द घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ सीएम का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिस आरएसएस नेता व वीआईपी का नाम सामने आ रहा है उनके खिलाफ प्रदेश सरकार कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। जबकि अंकिता हत्याकांड का केस लड़ रहे अभियोजन अवनीश अधिकारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे केस लड़ने के लिए सरकार से मिलने वाली राशि भी नहीं दी जा रही है। उनकी पत्नी का मिड पिरियड में देहरादून से पिथौरागढ़ तबादला किया गया है। उन्होंने नेगी को भुगतान करने तथा उनकी पत्नी का तबादला आदेश रद करने की मांग की है। उन्होंने श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखे जाने की मांग की है। साथ हत्यारोपी के कॉल की जांच की जाए। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस मौके पर कवि जोशी, राजेंद्र टंगड़िया, दान सिंह, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रमोद जोशी, हरीश त्रिकोटी, हरीश परिहार, मोहन राम, गोपाल राम टम्टा,गीता रावल, दिव्यांशु, रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

You may have missed